Scotch marine boiler – हिंदी में पूरी जानकारी।

Spread the love

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या आप scotch Marine boiler के बारे में जानना चाहते है? Scotch Marine boiler एक fire tubes boiler है जिसका उपयोग पानी वाले जहाजों में किया जाता है। आज के इस पोस्ट में मैं आप सभी लोगों को scotch marine boiler के बारे में जानकारी देने वाला हूं। scotch marine boiler क्या है? प्रकार कितने है?, डिजाइन कितने है?, कार्य कैसे करता है?, इतिहास क्या है?, कार्य सिद्धांत क्या है?, पार्ट और कार्य क्या है?, लाभ और हानि क्या है?, एप्लिकेशन क्या है?, डायग्राम क्या है?, आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा अंत तक पढ़े।

Scotch Marine boiler क्या है?

Scotch Marine boiler एक fire tubes boiler है इसका स्टीम ड्रम सिलेंडरीकल, हॉरिजॉन्टल होता है इसके स्टीम ड्रम के बॉटम पर एक या एक से अधिक इंटरनली फायर भट्टी होता है और ऊपर टॉप पर मल्टीपल फायर ट्यूब्स होता है।

Scotch Marine boiler का आकार दूसरे बॉयलर के मुकाबले बहुत ही ज्यादा सिंपल और यूनिक होता है जिसके वजह से यह बहुत ही कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है और इसका स्टीम उत्पादन क्षमता भी दूसरे बॉयलरो के मुकाबले बहुत ही ज्यादा अधिक होता है समुंद्र में अलग – अलग जगहों पर अलग – अलग तरह के खारा पानी होता है। 

scotch marine boiler किसी भी तरह के खारा पानी से स्टीम का उत्पादन कर सकता है इस लिए इस बॉयलर को पानी वाले जहाजों के लिए एक दम परफेक्ट बॉयलर माना जाता है और यही वजह है कि पानी वाले जहाजों में scotch marine boilers का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि अपने टाइम का सबसे बडा और सबसे तेज चलने वाला जहाज टाइटैनिक में भी scotch marine boilers का उपयोग किया गया था।

Scotch marine boiler के प्रकार कितने है?

Scotch marine boiler के 2 प्रकार है Single ended boiler और double ended boiler.

Single ended boiler इसके सेल ड्रम का लंबाई 3.5 मीटर का होता है इसके सेल ड्रम में एक तरफ से फायर होल होता है जहां से कोयला डाला जाता है फिर आग जलता है और स्टीम का उत्पादन होता है single ended boiler का उपयोग वहां किया जाता है जहां पर कम स्टीम का आवश्यकता होता है।

double ended boiler इसके सेल ड्रम का लंबाई 6.5 मीटर का होता है इसके सेल ड्रम में दोनों तरफ से फायर होल होता है जहां से कोयला डाला जाता है फिर आग जलता है और स्टीम का उत्पादन होता है double ended boiler का उपयोग वहां किया जाता है जहां पर भारी मात्र में स्टीम का आवश्यकता होता है।

Scotch Marine boiler के डिजाइन कितने है?

Scotch Marine boiler के 2 डिजाइन होते है।

  • Dryback boiler 
  • Wetback boiler

Dryback boiler इस बॉयलर के भट्टी के चारों तरफ पानी नहीं होता है इसका भट्टी ईंटों से बना होता है जिसके अंदर आग जलता है फिर वह आग कंबशन चैंबर में आता है यहां अच्छे से जलने के बाद से पीछे ईंटों से बनी दीवार से टकराता है और फिर स्मोक बॉक्स के रास्ते फायर ट्यूब्स में जाता है ट्यूब्स के चारों तरफ पानी होता है हिट से पानी गर्म होता है और फिर स्टीम का उत्पादन होता है यह बॉयलर कम इफेसेंसी प्रदान करता है क्यों कि इसके भट्टी, कंबशन चैंबर, स्मोक बॉक्स, के चारों तरफ पानी नहीं होता है जिससे हिट लॉस बहुत ज्यादा होता है और समय समय पर मेंटेनेंस भी करते रहना पड़ता है।

Wetback boiler इस बॉयलर का भट्टी लोहा या स्टील से बना होता है भट्टी के चारों तरफ पानी होता है जब भट्टी में आग जलता है तो हिट से चारों तरफ का पानी गर्म होता है और फिर स्टीम का उत्पादन होता है सेम यही प्रक्रिया कंबशन चैंबर, स्मोक बॉक्स, फायर ट्यूब्स में भी होता है इन सभी के भी चारों तरफ पानी होता है जब इस पानी को हिट लगता है तो पानी धीरे धीरे गर्म हो जाता है और फिर स्टीम का उत्पादन होता फ्लू गैसेस चिमनी के रास्ते वायु मंडल में चली जाती है इस बॉयलर के चारों तरफ पानी होने की वजह से इसका इफिशिएंसी ज्यादा होता है और इस में मेंटेनेंस भी कम लगता है।

Scotch Marine boiler का इतिहास क्या है?

स्कॉच मरीन बॉयलर का इतिहास पहला औद्योगिक क्रांति से जुड़ा हुआ है जब दुनिया में पहली बार औद्योगिक क्रांति हुआ तब स्टीम बॉयलरो को और स्टीम इंजनों को सुधार करके पहले से और अच्छा बनाया गया लेकिन अभी भी पानी वाले जहाज के लिए एक अच्छा बॉयलर का तलाश था।

जो बॉयलर इंडस्ट्रीज में उपयोग हो रहे थे वह पहले से काफी अच्छे हो गए थे लेकिन पानी वाले जहाज के लिए वह बॉयलर उतना उपयोगी नहीं थे क्योंकि वह बड़े थे जहाज के लिए फिट नहीं बैठ रहे थे फिर इंजीनियरों ने काफी मेहनत के बाद Scotch marine boiler का डिजाइन तैयार किया।

Scotch Marine boiler का डिजाइन बहुत ही सिंपल और यूनिक था थोड़े टाइम तक उपयोग करने के बाद पाया गया कि यह बॉयलर जहाज के लिए एकदम परफेक्ट है फिर इस बॉयलर को जहाज में उपयोग करना शुरू किया गया।

धीरे-धीरे यह काफी ज्यादा पॉपुलर होने लगा तब 1860 में अमेरिकी पानी के जहाज में भी इसका उपयोग हुआ और फिर यह इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि दुनिया भर के पानी वाले जहाज में इस बॉयलर का उपयोग होने लगा।

Scotch Marine boiler का अभिष्कार किसने कब और कहा किया था?

Scotch Marine boiler का अभिष्कार का श्रेय किसी एक आदमी को नहीं दिया जाता है ऐसा माना जाता है कि सन 1830 से लेकर सन 1835 के आस पास में Scotch Marine boiler का डिजाइन तैयार कर लिया गया था फिर अलग अलग इंजीनियरों और जहाज निर्माताओं के द्वारा इसमें चेंज किया गया और पूर्ण रुप से सन 1850 के आस पास तक इसे एक दम फरफेक्ट बना दिया गया पानी वाले जहाजों के लिए स्कॉटलैंड में इस लिए इसका अभिष्कार सन 1850 के आस पास स्कॉटलैंड मे हुआ था इसी लिए इस का नाम स्कॉटलैंड से लेकर स्कॉच कर दिया गया और क्यों कि इसका उपयोग पानी वाले जहाज और मरीन में होता था तो इस लिए मरीन नाम दे दिया गया इस तरह से इस बॉयलर का नाम Scotch marine boiler पड़ गया।

Scotch Marine boiler कार्य कैसे करता है?

Scotch Marine boiler में एक हॉरिजॉन्टल सिलेंड्रीकल स्टीम ड्रम होता है ड्रम के बॉटम में भट्टी होता है जहां पर कोयला या डीजल डाल कर आग जलाया जाता है भट्टी के चारों तरफ पानी होता है जी हां यहां पर आप बिल्कुल भी कंफ्यूज मत होना ज्यादा तर इंटरनली फायर बॉयलर में भट्टी के चारों तरफ पानी होता है भट्टी में जल रही आग के गर्मी से पानी गर्म होता है और स्टीम का उत्पादन होने लगता है फिर फ्लू गैसेस फायर ट्यूब्स में जाती है फायर ट्यूब्स के भी चारों तरफ पानी होता है यह पानी भी गर्म होता है और स्टीम का उत्पादन होता है उत्पादन हुआ स्टीम, स्टीम ड्रम के टॉप में इकट्ठा होता है फिर वहां से स्टॉप वाल्व के रास्ते इस्तेमाल के लिए आगे टरबाइन चलाने या स्टीम इंजन चलाने के लिए भेजा जाता है।

Scotch Marine boiler का कार्य सिद्धांत क्या है?

स्कॉच मरीन बॉयलर में एक फायर होल होता है जिसके रास्ते कोयला या डीजल भट्टी में डाला जाता है और आग लगाया जाता है आग को जलने के लिए हवा की आवश्यकता होती है इसके लिए एक ब्लोवर लगा होता है जो बाहर से हवा खींच कर भट्टी में लाकर छोड़ता है फिर भट्टी में आग जलता है भट्टी के चारों तरफ पानी होता है जल रही आग के गर्मी से पानी गर्म होने लगता है और धीरे धीरे स्टीम बनने लग जाता है।

भट्टी से थोड़ा सा आगे कंबशन चैंबर होता है जहां पर कोयला या डीजल पूरी तरह से जल जाता है उसके बाद से गर्म हवा और धुआं (फ्लू गैसेस) फायर ट्यूब्स में जाती है fire tubes के भी चारों तरफ पानी होता है फ्लू गैसेस की गर्मी से यह पानी भी गर्म होता है और स्टीम का उत्पादन होता है उसके बाद से फ्लू गैसेस चिमनी में जाती है और फिर चिमनी के रास्ते वायुमंडल में चली जाती है।

Scotch Marine boiler के पार्ट्स और कार्य?

Scotch marine boiler के पार्ट्स और कार्य इस प्रकार से है।

  • Sell drum 
  • Fire hole
  • Furnace 
  • Combustion chamber 
  • Smoke box
  • Fire tubes
  • Chimney 
  • Bottom blowdown valve
  • Feed check valve
  • Water gauges 
  • Stop valve
  • Safety valve
  • Air vent
  • Pressure gauge
  • Soot blower
  • Manhole
  • Sell drum यह बॉयलर का सबसे मेन हिस्सा होता है इसमें आधा पानी भरा होता है और आधा खाली होता है पानी से जब स्टीम बनता है तो वह इसी ड्रम में इकट्ठा होता है।
  • Fire hole यह सेल ड्रम के सामने होता है यही से बॉयलर के अंदर कोयला डाला जाता है जलने के लिए।
  • furnace यह सेल ड्रम के अंदर होता है यही पर कोयला को जलने के लिए डाला जाता है।
  • Combustion chamber यह भी सेल ड्रम के अंदर होता है यही पर आग जलती है।
  • Smoke box यह सेल ड्रम के पीछे होता है जल रही आग का धुआं इसी के रास्ते फायर ट्यूब्स में जाती है।
  • Fire tubes इसके चारों तरफ पानी होता है और फ्लू गैसेस इसके अंदर से होकर गुजरती है तो पानी गर्म होता है और स्टीम बनता है।
  • Chimney इसके द्वारा भट्टी में जल रही आग का धुआं बाहर निकलता है।
  • Bottom blowdown valve इसके द्वारा बॉयलर के अंदर से पानी को ड्रेन किया जाता है जिसके साथ कचरा आदि भी बाहर निकल जाता है।
  • Feed check valve यह पानी वाला लाइन में लगा होता है बाहर से पानी बॉयलर के अंदर जाने देता है पर बॉयलर के अंदर का पानी बाहर नहीं आने देता है।
  • Water gauges यह बॉयलर स्टीम ड्रम के अंदर का पानी लेबल को बताता है।
  • Stop valve इसे खोलने से बॉयलर स्टीम ड्रम के अंदर से स्टीम बाहर निकलता है और उपयोग के लिए जाता है और इसे बंद करने से जाना बंद हो जाता है।
  • Safety valve यह बॉयलर के सेफ्टी के लिए होता है जब कभी बॉयलर में जरूरत से ज्यादा स्टीम हो जाए तो इसी के रास्ते निकल जाता है और बॉयलर फटने से बच जाता है।
  • Air vent यह बॉयलर के अंदर से एयर निकालने का काम करता है।
  • Pressure gauge यह बॉयलर के अंदर का स्टीम प्रेसर के दबाव को बताता है।
  • Soot blower यह बॉयलर बिना बंद किए साफ सफाई करने के लिए लगा होता है इसमें स्टीम या एयर का प्रेशर होता है जिससे बॉयलर के अंदर का जमा हुआ राख साफ हो जाता है।
  • Manhole यह बॉयलर स्टीम ड्रम के टॉप पर होता है और बॉटम में भी होता है बॉयलर के अंदर घुस कर साफ सफाई करने के लिए।

Scotch marine boiler के लाभ और हानि?

Scotch marine boiler के लाभ?

  • यूनिक और सिंपल डिजाइन कही भी आसानी से फिट हो जाता है।
  • ऑपरेट करने में आसान कोई टेक्निकल नॉलेज की जरूरत नहीं।
  • दूसरे बॉयलरो के मुकाबले ज्यादा इफेसेंसी।
  • सिलेंड्रीकल सेल ड्रम होने से ज्यादा दबाव सहन करने की क्षमता।
  • मेंटेनेंस करने में आसान जल्दी साफ सफाई हो जाता है।
  • लम्बे टाइम तक लगातार चलाया जा सकता है।
  • दूसरे बॉयलर के मुकाबले इसका लाइफ लंबा होता है।

Scotch marine boiler के हानि?

  • एक घंटे में ज्यादा से ज्यादा 30 टन स्टीम का उत्पादन कर सकता है।
  • इसका स्टीम प्रेसर ज्यादा से ज्यादा 15.2 kg तक ही होता है।
  • चालू करते ही जल्द से जल्द स्टीम का उत्पादन नहीं कर सकता टाइम लगता है।
  • सिंगल स्टीम ड्रम होने के बाद भी इसका वजन बहुत ज्यादा होता है।

Scotch marine boiler का application?

Scotch marine boiler का अनुप्रयोग स्टीम इंजन, टरबाइन को चलाने के लिए जहाज, स्टीमर और मरीन में किया जाता हैं यह किसी भी पानी से स्टीम का उत्पादन कर सकता है और आसानी के कम जगह में फिट हो जाता है।

Scotch marine boiler का diagram?

Conclusion 

Scotch marine boiler एक fire tubes boiler है जिसको पानी वाले जहाज और मरीन के लिए डिजाइन किया गया है स्कॉटलैंड के इंजीनियरों और जहाज निर्माताओं के द्वारा पहले इसका उपयोग स्कॉटलैंड में हुआ फिर इंग्लैंड और अमेरिका में हुआ इसे पानी वाले जहाज और मरीन के लिए एक दम परफेक्ट बॉयलर माना जाने लगा फिर धीरे धीरे पूरी दुनिया में इसका उपयोग जोर शोर से हुआ यहां तक कि अपने टाइम में सबसे बड़ी और सबसे तेज चलने वाली जहाजों में से एक टाइटैनिक में भी हुआ टाइटैनिक जहाज में कुल 29 scotch marine boilers का उपयोग किया गया था।

FAQs

Scotch Marine boiler किस प्रकार का बॉयलर है?

Scotch Marine boiler होरिजेंटल, सिलेंड्रीकल, इंटरनली फायर, मल्टीटयूबर, fire tubes boiler है।

Scotch marine boilers का sell drum diameters कितना होता है?

Scotch marine boilers का sell drum diameters पूरी तरह से बॉयलर के डिजाइन उपयोग और आवश्यकताओं के ऊपर निर्भर करता है आम तौर पर लंबाई 1.5 मीटर से लेकर 6.5 मीटर तक होता है और चौड़ाई 1500 mm से लेकर 3000 mm तक होता है।

Scotch marine boiler में कितने भट्टी होते है?

Scotch marine boiler में भट्टी की संख्या बॉयलर के उपयोग और आवश्यकताओं के ऊपर निर्भर करता है कम से कम 1 भट्टी और ज्यादा से ज्यादा 3 या 4 भट्टी होते है।

Scotch Marine boiler के कितने प्रकार होते है?

Scotch marine boiler के 2 प्रकार होते है सिंगल एंडेड, डबल एंडेड, सिंगल एंडेड बॉयलर में एक तरफ से आग जलता है और डबल एंडेड में दोनों तरफ से आग जलता है।

Scotch Marine boiler का स्टीम उत्पादन क्षमता कितना होता है?

Scotch marine boiler का स्टीम उत्पादन क्षमता 1 टन से लेकर 30 टन पर घंटे तक का होता है यह पूरी तरह से बॉयलर के आकार डिजाइन और ईंधन पर निर्भर करता है।

Scotch Marine boiler का steam pressure कितना होता है?

Scotch Marine boiler का स्टीम प्रेसर 15.2 kg/cm2 तक होता है।


Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Scotch marine boiler – हिंदी में पूरी जानकारी।”

  1. Hello to every one, the contents present at
    this site are truly amazing for people knowledge, well,
    keep up the good work fellows.

    Reply

Leave a Comment